घर में बना सकते हैं वेज पफ, जानिए इसकी रेसिपी

घर में बना सकते हैं वेज पफ, जानिए इसकी रेसिपी

वेजिटेबल पफ एक खास तरह के रेस्टोरेंट में ही मिलते हैं, लेकिन हम बता रहें है इसे घर पर बनाने का तरीका. इसे जानने के बाद शायद ही आप कभी बाहर खाने जाएंगे...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 150 ग्राम पनीर
  • 50 ग्राम पत्ता गोभी(कटी हुई)
  • 50 ग्राम मशरूम
  • 50 ग्राम हरे मटर
  • 130 ग्राम लाल पिली शिमला मिर्च
  • 50 ग्राम स्वीट कॉर्न
  • 1 छोटा चम्मच तुलसी(सूखी हुई)
  • 2 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच ऑरिगेनो
  • 200 ग्राम मोजरेला चीज़
  • 500 ग्राम मैदा
  • 2 अंडे
  • 25 ग्राम खमीर
  • 2 कप दूध
  • 1 कप पानी, तलने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में पनीर, पत्ता गोभी, मशरूम, मटर, लाल-पीली शिमला मिर्च, कॉर्न, तुलसी, नमक और ऑरिगेनो डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.  घर पर बनाएं मैंगो जैम - इसके बाद इसमें मोजरेला चीज़ डालकर सारी सामग्री को मिक्स कर लें.
- एक अलग बर्तन या बोल लेकर इसमें मैदा, अंडे, खमीर, नमक, दूध और पानी डालकर गूंद लें और इसे 10 मिनट के लिए रख दें.
- तय समय बाद गूंदे हुए आटे को रोटी की तरह बेल लें और इसे चौकोर आकार में काट लें. इस काटे हुए आटे में पहले से बनाकर रखा हुआ मिश्रण 1-1 चम्मच डालकर इसे फोल्ड कर दें. इसके किनारों को कांटे वाले चम्मच से दबा दें. या फिर गुजिया की तरह पैक कर लें.
- एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इन वेजिटेबल पफ को सुनहरा होने तक तल लें.  चिली पोटैटो रेसिपी
- इन्हें किचन पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.  टूटी फ्रूटी केक
- तैयार वेजिटेबल पफ को टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (129 ratings)
4.1 avg from 129 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर में बना सकते हैं वेज पफ, जानिए इसकी रेसिपी एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 150 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes