चटपटा क्रिस्पी सोयाबीन कबाब
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

चटपटा क्रिस्पी सोयाबीन कबाब

सोयाबीन की सब्जी बहुत बना ली, अब बनाएं इसके लाजवाब कबाब जिसे खाकर सभी कह उठेंगे वाह! जानें विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कटोरी सोयाबीन
  • 2 बड़ा चम्मच मैदा
  • 2 कप गर्म पानी
  • 5-6 कलियां लहसुन की
  • 2 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा कप हरा धनिया पत्ती
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक, पेंसिल या स्टिक (कबाब को शेप देने के लिए), नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- क्रिस्पी सोयाबीन कबाब बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी को कटोरी में रखे सोयाबीन में डालें और 2 से 3 मिनट तक ढककर रख दें.
- तय समय के बाद सोयाबीन को छन्नी से छानकर एक कटोरी निकाल लें. (आलू से बनाएं देसी कबाब)
- ब्लेंडर में हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, धनिया पत्ती, सोयाबीन और नमक डालकर पेस्ट तैयार कर लें.
- अब पेस्ट में मैदा और क्रिस्पी बनाने के लिए कॉर्न फ्लोर मिलाएं. (नारियल के चटपटे कबाब)
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (चीज कबाब)
- तेल के गर्म होते ही हल्के हाथों से पेस्ट को स्टिक या पेंसिल के चारों तरफ लपेटें. (कच्चे पपीते का लजीज कबाब)
- अब धीरे-धीरे कबाब को सरकाते हुए तेल में डालें और सुनहरा होने तक तल लें.
- सोयाबीन कबाब तैयार है. ऊपर से चाट मसाला बुरक कर हरे धनिये की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.

फोटो: www.youtube.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (23 ratings)
3.9 avg from 23 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चटपटा क्रिस्पी सोयाबीन कबाब एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी सोयाबीन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes