इस तरीके से बनाया जाता है साग चिकन
Back
नॉन वेज नॉन-वेज,पार्टी

इस तरीके से बनाया जाता है साग चिकन

अब तक आपने अलग-अलग तरीके से चिकन की कई सारी डिशेस बनाई होंगी, पर अब बनाइए इसे पाकिस्तानी स्टाइल में. विधि बहुत ही आसान है और अगर एक बार खा लेंगे तो बार-बार खाएंगे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप पालक (बारीक कटा हुआ), एक कप सरसों के पत्ते (बारीक कटे हुए), चिकन 250 ग्राम, दो प्याज (बारीक कटा हुआ), तीन टमाटर (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट, चार लौंग, दो हरी इलायची, दो तेजपत्ता, दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, चार चम्मच घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले पालक और सरसों के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें.
- अब चिकन को भी अच्छे से धो लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में पानी डालकर दोनों पत्तों को 2 मिनट उबालकर, पानी से छानकर पीस लें. आंच बंदकर दे.
- अब मीडीयम आंच में एक कड़ाही मे घी डालकर गरम करें.
- जब घी गरम हो जाए तो लौंग, तेजपत्ता , हरी इलायची, जीरा  और दालचीनी डालकर तड़का लगाए.
- मसालों के चटकते ही प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें.
- अब कड़ाही में चिकन डालकर तब तक भूनें जब तक कि चिकन हड्डियों से अलग न हो जाए.
- टमाटर, गरम मसाला , धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 10 मिनट भूनें.
- तय समय के बाद साग का पेस्ट मिलाएं और 2 मिनट पकाएं.
- तैयार है साग चिकन. हरे धनिये से गार्निश कर नान या रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (3 ratings)
3.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस तरीके से बनाया जाता है साग चिकन एक लोकप्रिय नॉन-वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे एक कप पालक (बारीक कटा हुआ), एक कप सरसों के पत्ते (बारीक कटे हुए), चिकन 250 ग्राम, दो प्याज (बारीक कटा हुआ), तीन टमाटर (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट, चार लौंग, दो हरी इलायची, दो तेजपत्ता, दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, चार चम्मच घी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes