लसुनी गोभी

लसुनी गोभी

एक ही जैसी गोभी आलू की सब्जी खाकर अगर थक चुके हैं तो अब बनाएं लहसुन के तड़के के साथ यह लसुनी गोभी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 छोटा फूलगोभी (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 उबला आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 3 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन
  • 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, आधा छोटा कप टोमैटो प्यूरी, आधा छोटा चम्मच हल्दी, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, तेल तलने के लिए, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही फूलगोभी और आलू डालें और कड़छी से चलाते 3 मिनट तक पकाएं.  (ये है फूलगोभी धोने का सही तरीका)
- तय समय के बाद फूलगोभी को एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब इसी पैन में थोड़ा और तेल गर्म करने के लिए रखें. (20 मिनट में बनाएं चटपटी गोभी)
- तेल के गर्म होते ही लहसुन और अदरक को सुनहरा होने तक भून लें. (गोभी के पकौड़े)
- टोमैटो प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर 2 मिनट तक भूनें.
- 2 मिनट बाद गोभी,आलू के टुकड़े डालकर कड़छी से चलाते हुए मिक्स करें और ढककर 15 से 20 मिनट तक पकाएं.  (मसाला आलू-फूलगोभी)
- तय समय के बाद गरम मसाला डालें और 1 मिनट बाद आंच बंद कर दें.  (तंदूरी गोभी)
- लहसुनिया गोभी तैयार है. धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (15 ratings)
3.9 avg from 15 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लसुनी गोभी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 छोटा फूलगोभी (टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes