आलू पत्तागोभी मसाला
पत्तागोभी की सब्जी आलू और गरम मसाले के साथ बनाई जाए तो यह बहुत ही लजीज लगती है. अगर आप भी चाहते हैं इसका लजीज स्वाद तो जानें इसे बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 पत्तागोभी
- 1 आलू
- 1 गाजर (ऑप्शनल), आधा कप मटर
- 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
- 1 तेजपत्ता
- 1 सूखी लाल मिर्च
- 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, चुटकीभर हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
विधि
- तेल के गर्म होते ही जीरा, तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च डालें.
- जैसे ही जीरा चटकने लगे पत्तागोभी और आलू डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें. (आलू-गोभी की भुजिया)
- हल्दी, नमक, जीरा पाउडर मिलाएं और ढककर 5 से 10 मिनट तक पकाएं. ध्यान रहे कि पानी बिल्कुल न डालें क्योंकि पत्तागोभी में खुद पानी रहता है. (लसुनी गोभी)
- तय समय के बाद आप पाएंगे कि पत्तागोभी आधा पक चुका है. अब मटर डालें और दोबारा ढककर 5 मिनट के लिए पकाएं. (खट्टे-मीठे आलू)
- 5 मिनट बाद पूरी सब्जी में गरम मसाला मिक्स कर आंच बंद कर दें. (गाजर मटर की सब्जी)
- आलू पत्तागोभी मसाला तैयार है. (15 मिनट में बनाएं मलाई-प्याज की सब्जी)
नोट:
- मटर बाद में डालने से यह ज्यादा गलेगा नहीं और साबुत दिखेगा.
- मटर को पहले से भी थोड़ा उबाल लेंगे तो बेहतर रहेगा.
- आप कच्चे और उबले दोनों तरह के आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आलू पत्तागोभी मसाला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 पत्तागोभी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आलू पत्तागोभी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले 1 पत्तागोभी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आलू पत्तागोभी मसाला बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह आलू पत्तागोभी मसाला रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आलू पत्तागोभी मसाला बनाने के लिए 1 पत्तागोभी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आलू पत्तागोभी मसाला को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आलू पत्तागोभी मसाला का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आलू पत्तागोभी मसाला एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT