ऐसे बनाइए अरबी की सूखी मसालेदार सब्जी

ऐसे बनाइए अरबी की सूखी मसालेदार सब्जी

अरबी की सब्जी एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है. आप इसे सूखा मसालेदार स्वाद भी दे सकते हैं. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • अरबी 250 ग्राम उबली, एक छोटा चम्मच अजवाइन, दो हरी हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), चुटकीभर हींग, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले उबली हुई अरबी को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही इसमें अजवाइन और हरी मिर्च डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- हरी मिर्च के चटकते ही चुटकीभर हींग डालें.
- हींग डालने के कुछ सेकेंड्स बाद ही अरबी डाल दें.
- हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
- अब कड़छी चलाते हुए अरबी को मसालों के साथ अच्छे से मिक्स कर लें और इसे भुनने दें.
- अरबी के अच्छे से भुनते ही आंच बंद कर दें.
- तैयार है अरबी की सूखी मसालेदार सब्जी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए अरबी की सूखी मसालेदार सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे अरबी 250 ग्राम उबली, एक छोटा चम्मच अजवाइन, दो हरी हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), चुटकीभर हींग, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes