ऐसे बनाइए आलू बैंगन की चटपटी मसालेदार सब्जी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाइए आलू बैंगन की चटपटी मसालेदार सब्जी

आलू बैंगन की सब्जी तो आप बनाती ही होंगी, पर अब बनाइए कुछ ऐसे चटपटे अंदाज में. यकीनन पूरे परिवार वालों का दिल खुश हो जाएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो बैंगन (टुकड़ों में कटा हुआ), एक आलू (टुकड़ों में कटा हुआ), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच मेथी दाना, लहसुन की 7-8 कलियां (कद्दूकस की हुई), एक छोटा चम्मच हल्दी, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, एक चौथाई कप पानी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही मेथी दाना डालें.
- मेथी के हल्का भुनते ही प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालकर भूनें.
- प्याज और लहसुन के गोल्डन ब्राउन होते ही बैंगन और आलू डाल दें.
- हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर , जीरा पाउडर और हींग डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स करें.
- ढककर पांच मिनट तक पकाएं.
- 5 मिनट बाद थोड़ा सा पानी डालें और दोबारा ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद अमचूर मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर आंच बंद कर दें.
- तैयार है आलू बैंगन की चटपटी मसालेदार सब्जी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (16 ratings)
3.8 avg from 16 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए आलू बैंगन की चटपटी मसालेदार सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे दो बैंगन (टुकड़ों में कटा हुआ), एक आलू (टुकड़ों में कटा हुआ), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच मेथी दाना, लहसुन की 7-8 कलियां (कद्दूकस की हुई), एक छोटा चम्मच हल्दी, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, एक चौथाई कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes