बंगाली स्टाइल में चने की दाल

बंगाली स्टाइल में चने की दाल

बंगाल में चने की दाल को छोलार डाल के नाम से जाना जाता है. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और इसे किसी भी खास ओकेशन पर बनाया जाता है. आप भी जानिए इसे बनाने की विधि...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कटोरी चने की दाल (छोलार दाल)
  • 1 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 दालचीनी
  • 2 लौंग
  • 2 इलायची
  • 1 तेजपत्ता
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 1 हरी मिर्च लंबे टुकड़ों में कटी हुई, चुटकीभर हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • नारियल (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- चने की दाल बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में चने की दाल, पानी, हल्दी, नमक डालकर 7-8 सीटी में उबाल लें और आंच बंद कर दें. (अरहर दाल में ऐसे लगाइए तड़का )
- दूसरी ओर मीडियम आंच में एक कड़ाही में तल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही जीरा, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी, लौंग, इलायची, तेजपत्ता, नारियल के टुकड़े और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर भूनें. (लौकी चने की दाल बनाना सीखें)- अदरक के हल्का गोल्डन ब्राउन होते ही उबली हुई दाल, हरी मिर्च, नमक और थोड़ा चीनी मिलाएं और 2 मिनट तक उबलने दें. ऐसा करने से दाल सभी मसालों के साथ अच्छे से मिक्स हो जाएगी.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें. चने की दाल तैयार है. (ऐसे बनाएं दाल-सब्जी स्वादिष्ट)
-
घी डालकर चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें. (अचारी अमृतसरी दाल)

Photo- www.veganricha.com
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (39 ratings)
4 avg from 39 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बंगाली स्टाइल में चने की दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी चने की दाल (छोलार दाल) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes