भुट्टे की सब्जी

भुट्टे की सब्जी

भुट्टे के पकौड़े खाए हैं. भुट्टे का कीस खाया होगा पर क्या कभी ट्राई किया है भुट्टे की सब्जी. नहीं न. तो यहां सीखें इसकी लजीज सब्जी बनाना...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 4 कच्चे भुट्टे
  • 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 6 बड़ा चम्मच तेल या घी
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 4 काली मिर्च
  • 4 लौंग
  • 1-1 दालचीनी व तेज पत्ता, आधा कप खट्टा दही
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा कप दूध, आधा कप मलाई
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 2 छोटा चम्मच धनिया, बारीक कटा

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- 3 भुट्टों को छोटे टुकड़ों में काट लें. एक भुट्टे के दाने छीलकर अलग रख लें.
- एक कूकर में घी डालकर मध्यम आंच में गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, काली मिर्च, लौंग, दाल चीनी व तेज पत्ता डालकर तड़का लें.
- अब इसमें अदरक का पेस्ट डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें.
- दही में धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. तैयार मिश्रण धनिया पत्ती के साथ पकाएं. जब ग्रेवी घी छोड़ने लगे तो इसमें भुट्टे और भुट्टे के दाने डालें.
- लगातार चलाते हुए 5-6 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें दूध, मलाई व चीनी डालकर मिक्स करें. अब एक कटोरी पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंदकर 3-4 सीटी लगाएं.
- सीटी लगने के बाद कूकर को ठंडा होने के बाद खोलें और इसमें गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाकर 1-2 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
- धनिया से गार्निश कर इसे तंदूरी रोटी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (64 ratings)
3.7 avg from 64 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भुट्टे की सब्जी एक लोकप्रिय दाल-सब्‍जी रेसिपी है, जिसे 4 कच्चे भुट्टे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes