करें सात्विक भोजन, बनाइए बिना प्याज के चना मसाला

करें सात्विक भोजन, बनाइए बिना प्याज के चना मसाला

चना मसाला खाना सभी को बहुत पसंद होता है और आमतौर पर लोग इसे प्याज, लहसुन, अदरक आदि डालकर ही बनाते हैं. हम आपको बता दें कि इसमें बिना प्याज और लहसुन डाले इसे सात्विक तरीके से भी बनाया जा सकता है और इस

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो चना (उबला हुआ), एक बड़ा चम्मच साबुत जीरा, दो टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी गरम करने के लिए रख लें.
- घी के गरम होती ही जीरा डालें.
- जैसे ही जीरा चटकने लगे टमाटर डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- टमाटर जैसे ही तेल छोड़ने लगे इसमें उबले चने, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से भूनें.
- 5 मिनट तक भूनने के बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है चना मसाला. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

नोट:
- आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे रसदार भी बना सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (2 ratings)
4 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

करें सात्विक भोजन, बनाइए बिना प्याज के चना मसाला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो चना (उबला हुआ), एक बड़ा चम्मच साबुत जीरा, दो टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, घी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes