ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर
भारतीय खान-पान में पनीर की सब्जी की एक अलग ही जगह है. इसका स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है और इसे बनाने के भी एक नहीं बल्कि कई तरीके हैं.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1/2 किलो पनीर, काबुली चना आधा कप (4 से 5 घंटे पानी में भिगोकर रखे हुए)
- 1 टेबलस्पून प्याज का पेस्ट
- 3 प्याज स्लाइस में कटी हुई
- 3 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट, दही 50 ग्राम, लौंग 4-5, हरी इलायची 2-3, बड़ी इलायची 1-2, साबुत काली मिर्च 4 से 6
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टीस्पून हल्दी
- 3 टेबलस्पून घी
- 1/2 कप तेल, नमक स्वादानुसार
- 1/2 कप पानी
विधि
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही लौंग, हरी इलायची और काली मिर्च डालें.
- अब इसमें प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें.
- फिर ऊपर से पनीर और चना डालकर 3-4 मिनट तक भूनें.
- तय समय के बाद इसमें प्याज का पेस्ट और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 3-4 मिनट तक भूनें.
- इसके बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालकर 1-2 मिनट तक और पकाएं.
- अब इसमें 4 चम्मच दही डालें और अच्छे से मिलाकर धीमी आंच पर ढककर पकने दें.
- जब तक यह पक रहा है दही, बड़ी इलायची के दाने और जीरा पीस लें.
- अब इस पेस्ट को कड़ाही में डालकर छोले और पनीर के साथ अच्छे से मिला दें.
- 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है छोलिया पनीर. रोटी या नान के साथ खाएं-खिलाएं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 किलो पनीर, काबुली चना आधा कप (4 से 5 घंटे पानी में भिगोकर रखे हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर बनाने के लिए सबसे पहले 1/2 किलो पनीर, काबुली चना आधा कप (4 से 5 घंटे पानी में भिगोकर रखे हुए) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर बनाने में लगभग 5 से 15 मिनट तैयारी का समय और 5 से 15 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर बनाने के लिए 1/2 किलो पनीर, काबुली चना आधा कप (4 से 5 घंटे पानी में भिगोकर रखे हुए) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोलिया पनीर एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT