व्रत में बनाएं मूंगफली की कढ़ी

व्रत में बनाएं मूंगफली की कढ़ी

कढ़ी के कई स्‍वाद आपने चखे और बनाए होंगे लेकिन क्‍या आपने  मूंगफली से बनी कढ़ी खाई है. अगर नहीं तो आज ही ट्राई करें ये टेस्‍टी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप दही
  • 1 चम्‍मच राजगीरा आटा
  • 1 चम्‍मच घी
  • 1 चम्‍मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • 2 चम्‍मच भूना मूंगफली पाउडर
  • 1/2 चम्‍मच चीनी
  • स्वादअनुसार सेंधा नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बॉउल में दही, राजगीरा का आटा और 2 कप डालकर अच्‍छी तरह फेटें और अलग रख दें.
- एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें और जीरा डालकर भून लें.
- जब जीरा चटखने लगे तो अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर 30 सेकेंड तक मध्यम आंच पर भूनें.
- अब उसमें मूंगफली पाउडर डालकर फिर से 30 सेकेंड तक मध्यम आंच पर भून लें.
- दही और राजगीरा आटा का मिश्रण, सेंधा नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं.
- थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें और हरी धनिया से सजाकर कढ़ी सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (67 ratings)
4 avg from 67 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

व्रत में बनाएं मूंगफली की कढ़ी एक लोकप्रिय लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes