पंजाबी पालक पनीर
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

पंजाबी पालक पनीर

अगर आप भी कुछ नया बनाने के मूड में हैं तो पंजाबी पालक पनीर ट्राई कर सकते हैं. यह डिश गजब के स्‍वाद के साथ स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी बहुत फायदेमंद है. 30 मिनट में तैयार हो जाने वाली इस डिश को बनाना बहुत आ

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कप पालक, कटी हुई
  • 200 ग्राम पनीर, चौकोर टुकड़ो में कटे
  • 3 चम्‍मच तेल
  • 1 चम्‍मच अदरक पेस्‍ट
  • 1 चम्‍मच लहसुन पेस्‍ट
  • ¼ कप टमाटर, बारीक कटी हुई
  • ¼ चम्‍मच काला नमक
  • 1 चम्‍मच कसूरी मेथी
  • 1 चम्‍मच गरम मसाला, नमक स्‍वादानुसार
  • 2 चम्‍मच मलाई, प्याज के पेस्ट के लिए
  • 1 कप प्‍याज
  • ¼ कप स्‍लाइस काजू
  • 5 हरी मिर्च
  • 1 कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

-एक पैन में बारीक कटी प्‍याज, काजू, हरी मिर्च और 1 कप पानी लेकर 15 मिनट तक पका लें. जब प्‍याज मुलायम हो जाए और पानी भी 80 प्रतिशत तक सूख जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब पालक को धो कर थोड़े से पानी में मध्‍यम आंच पर 4 मिनट के लिए उबाल लें. इसके बाद उबली पालक को ठंडे पानी से धो लें.
-फिर प्‍याज तथा अन्‍य सामग्री को अच्‍छी तरह से मिक्‍सर में ब्‍लेंड करके अलग से रख लें.
-फिर उसी ब्‍लेंडर में पालक को भी बिना पानी मिलाए पीस लें.
-अब एक बड़े पैन को गैस पर रखकर उसमें तेल गर्म करें. फिर उसमें अदरक लहसुन पेस्‍ट डाल कर 25 से 30 सेकेंड के लिए चलाएं.
-उसके बाद इसमें कटे टमाटर डाल कर 2 मिनट तक पकाएं.
-अब प्‍याज का पेस्‍ट डाल कर 2 मिनट तक पकाएं. ध्यान रहे कि प्‍याज का पेस्‍ट ब्राउन ना हो पाएं.
-फिर इसमें पालक का पेस्‍ट डाल कर उसे उबलने दें. उसके बाद इसमें काला नमक, कसूरी मेथी, गर्म मसाला और नमक मिला कर मिक्‍स करें.
-फिर इसमें पनीर के टुकड़े डालें और हल्‍के हाथों से मिक्‍स करें. आप चाहे तो पनीर को भी हल्‍का फ्राई कर सकते हैं.
-अगर ग्रेवी गाढ़ी बन जाए तो उसमें थोड़ा पानी मिलाएं. 2 मिनट के लिये आंच को धीमा करके पकाएं फिर गैस बंद करके ऊपर से मलाई डाल दें.
आपकी  पालक पनीर की तैयार है, आप रोटी या गर्म-गर्म पराठे के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (282 ratings)
4.2 avg from 282 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पंजाबी पालक पनीर एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 4 कप पालक, कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes