मिर्ची-मेथी दाना

मिर्ची-मेथी दाना

अगर चटपटे खाने के शौकीन हैं तो आज ही घर पर बना लें मिर्ची और मेथी के दानों की ये स्पाइसी सब्जी. जानें इसकी रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 100 ग्राम हरी मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच मेथी के दाने (भीगी हुई)
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच अमचूर
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मिर्च को धोकर बारीक काट लें.
- हल्की आंच पर पैन गर्म करें. (राजस्थानी पिटौर की सब्जी)
- तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर डालकर मसालों को भून लें. (मटर मखाना)
- बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स लें. फिर नमक और अमचूर डाल अच्छे से मिला लें. (खट्टे-मीठे आलू)
- पैन को एक प्लेट से ढककर दो मिनट तक पकाएं. फिर भीगी हुई मेथी के दाने डालकर कड़छी से चलाएं. (अरहर दाल तड़का)
- हल्की आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं और तय समय के बाद आंच बंद कर दें. (लसुनी गोभी)
- चटपटी मिर्च और मेथी दाने की सब्जी तैयार है. रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.

Photo: nishamadhulika
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.4 (11 ratings)
3.4 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिर्ची-मेथी दाना एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम हरी मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes