ये है शाकाहारी बिरयानी, नाम है चना दम बिरयानी

ये है शाकाहारी बिरयानी, नाम है चना दम बिरयानी

आप लोगों ने चिकन बिरयानी तो बहुत बार बनाई और खाई होगी. आज हम आपको काबुली चना दम बिरयानी की रेसिपी बताएंगे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो कप बासमती चावल (1 घंटे भिगोकर रखे हुए), एक कप काबुली चने (4 से 5 घंटे पानी में भिगोकर रखे हुए), चार हरी मिर्च, बारीक काट लें, एक बड़ा चम्मच अदरक, कद्दूकस कर लें, एक बड़ा चम्मच लहसुन, कद्दूकस कर लें, प्याज 1 कप, पतली स्लाइस में कटा हुआ, जीरा 1 छोटा चम्मच, बड़ी इलायची 3, दालचीनी का 1 इंच टुकड़ा, लौंग 5, काली मिर्च 10 से 12, चक्रीफूल 2, हल्ही पाउडर 1/4 छोटा चम्मच, गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच, दही आधा कप
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती
  • 1 बड़ा चम्मच पुदीनापत्ती, नींबू 1, घी 4 से 5 बड़े चम्मच, मोटे और गहरे तल का बर्तन

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चावल को दो बार पानी से धो लें.
- इसके बाद एक कुकर में काबुली चना और 3 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगा लें.
- अब मीडियम आंच पर रखकर 4 से 5 सिटी लगाकर चने को उबाल लें.
- उबालने के बाद इनका पानी निथार कर निकाल लें. (बिरयानी, पुलाव और फ्राइड राइस में ये है अंतर )
- अब दूसरी तरफ मोटे तले वाले पैन में घी डालकर मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें.
- घी गरम होते ही इसमें प्याज डालकर सुनहरा भूनकर निकाल लें.
- अब बचे हुए घी में जीरा, बड़ी इलायची , लौंग, काली मिर्च, चक्रफूल डाल दें.
- फिर इसमें उबले चने, दही और नमक डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं.
(ये है बिरयानी के लिए चावल पकाने का सही तरीका...)
- फिर इसमें लहसुन, अदरक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला डालकर भुनें.
- जब सारे मसाले पक जाए तो इसमें चावल डालकर कर ढककर 20 मिनट तक दम लगा लें.
- तय समय बाद बिरयानी का बर्तन आंच से उतार लें. इसे भुनी प्याज, धनियापत्ती, पुदीनापत्ती और नींबू का रस निचोड़ लें.
- गरमागर्म चना बिरयानी को रायता के साथ खाएं खिलाएं.
(इस तरह बनाएं बिरयानी और पुलाव मसाला )
-
गरमागर्म काबुली चना दम बीरयानी तैयार है.
- अब इस पर भुनें प्याज और धनिया,पुदीना पत्ता नींबू छिड़क कर सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.9 (7 ratings)
4.9 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है शाकाहारी बिरयानी, नाम है चना दम बिरयानी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप बासमती चावल (1 घंटे भिगोकर रखे हुए), एक कप काबुली चने (4 से 5 घंटे पानी में भिगोकर रखे हुए), चार हरी मिर्च, बारीक काट लें, एक बड़ा चम्मच अदरक, कद्दूकस कर लें, एक बड़ा चम्मच लहसुन, कद्दूकस कर लें, प्याज 1 कप, पतली स्लाइस में कटा हुआ, जीरा 1 छोटा चम्मच, बड़ी इलायची 3, दालचीनी का 1 इंच टुकड़ा, लौंग 5, काली मिर्च 10 से 12, चक्रीफूल 2, हल्ही पाउडर 1/4 छोटा चम्मच, गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच, दही आधा कप और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes