आलू के बरूले

आलू के बरूले

अलीगढ़ के ये फेमस आलू बरूले एक बार खा लेंगे तो बार-बार जरूर खाना चाहेंगे. पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 7-8 आलू उबले हुए (मीडियम आकार के)
  • 100 ग्राम बेसन
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले एक बाउल में बेसन, धनिया पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी मिलाकर अच्छे से घोल तैयार कर लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (पनीर गार्लिक कबाब)
- तेल के गर्म होते ही साबुत उबले आलूओं को एक-एक करके घोल में डालें और चारों तरफ से घोल लगाते हुए इसे पैन में डालते जाएं. (मूंगफली के पकौड़े)
- आलू को सुनहरा होने तक पूरे साइड से तल लें और आंच बंद कर दें. (आलू बाकरवड़ी)
- तैयार हैं आलू के बरूले. इन्हें प्लेट में निकालकर रखें, एक चम्मच से चपटा कर दबाएं और हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें. (पोडी इडली)

नोट:
- ध्यान रहे कि घोल ज्यादा पतला न हो जाए.

Photo- pickmeupsmoothies.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (28 ratings)
3.6 avg from 28 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू के बरूले एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 7-8 आलू उबले हुए (मीडियम आकार के) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes