दही पूरी
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

दही पूरी

दही पूरी सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है. अगर यह मजेदार और चटपटा स्वाद आपको घर पर ही मिल जाए तो कैसा रहेगा. यहां जानें दही पूरी बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 25 गोलगप्पे
  • 4 आलू उबले और मैश किए हुए
  • 2 प्याज बारीक कटा हुआ, पूरी सेंव/बेसन के सेंव
  • 1 कप दही
  • 2 छोटा चम्मच चाट मसाला, मीठी चटनी के लिए
  • 50 ग्राम खजूर
  • 50 ग्राम इमली
  • 50 ग्राम गुड़, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, हरी चटनी के लिए
  • 50 ग्राम धनिया पत्ती
  • 50 ग्राम पुदीना पत्ती
  • 5 हरी मिर्च
  • 2 बड़ा चम्मच नींबू रस
  • 3 लौंग
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 4 - 6
- मीठी चटनी के लिए खजूर और इमली के बीज निकालकर थोड़ी देर के लिए पानी में भ‍िगो दें.
- इसके बाद इन्हें निकाल कर चटनी की अन्य सामग्री के साथ मिलाकर ग्राइंडर में पीस लें.
- अगर चटनी की मिठास बढ़ानी है तो गुड़ की मात्रा बढ़ा लें.
- इसी तरह हरी चटनी बनाने के लिए सभी सामग्रियों को ग्राइंडर में पीस लें.
- चटनी में आवश्यकतानुसार पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रहे कि चटनी न तो ज्यादा गाढ़ी हो और न ही ज्यादा पतली.
- गोलगप्पों को ऊपर से थोड़ा फोड़ लें.
- अब एक प्लेट में गोलगप्पे रखें और इनमें आवश्यकतानुसार आलू, कटा हुआ प्याज और दही डालें.
- इसके बाद मीठी व हरी चटनी टेस्ट के अनुसार डालें फिर ऊपर से सेव और चाट मसाला डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (136 ratings)
4.2 avg from 136 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दही पूरी एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 25 गोलगप्पे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes