नाश्ते में ऐसे बनाइए फ्राइड मूंगदाल इडली

नाश्ते में ऐसे बनाइए फ्राइड मूंगदाल इडली

आप चावल की इडली और रवा इडली तो हमेशा बनाती ही होंगी, पर अगर अभी तक ट्राई नहीं की है फ्राइड मूंगदाल इडली तो लीजिए मैं लेकर आई हूं इसकी रेसिपी खास आपके लिए. बच्चों को भी ये बहुत पसंद आएगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • इडली बनाने के लिए, एक कप धुली मूंगदाल (भिगोई हुई), अदरक का एक छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ), लहसुन की चार कलियां (कुटी हुई), एक छोटी चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हींग, एक बड़ा चम्मच नमक, तड़के के लिए, एक छोटी चम्मच राई, एक छोटी कटोरी हरा धनिया, एक उबला आलू (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर नमक, तेल फ्राई करने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले भिगोई हुई धुली मूंगदाल को दरदरा पीस लें.
- पेस्ट में अदरक, लहसुन , हल्दी, लाल मिर्च, हींग और नमक मिलाकर दो से तीन मिनट तक अच्छे से फेंटे.
- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में पानी गरम करने के लिए रखें.
- दूसरी ओर इडली स्टैंड के सभी खानों में तेल लगाकर इसे चिकना कर लें और फिर सभी खानों में पेस्ट डाल दें.
- पानी के गरम होते ही स्टैंड को कूकर के अंदर रख दें.
- कूकर का ढक्कन बंद कर इडलियों 15 मिनट तक पकाएं. ध्यान रहे कि सीटी जरूर निकाल दें.
- तय समय के बाद ढक्कन खोलें और बारी-बारी कर चाकू की मदद से सभी इडलियों को निकाल लें.
- तैयार है मूंगदाल इडली .

- अब तड़के लिए मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही राई डालें और राई के चटकते हे आलू डालकर भूनें.
- आलू के हल्का सुनहरा होते ही नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया मिलाएं.
- एक मिनट बाद इडली डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है फ्राइड मूंगदाल इडली. हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.

नोट:
- आप चाहें तो धनिया पत्ती की जगह करी पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में ऐसे बनाइए फ्राइड मूंगदाल इडली एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे इडली बनाने के लिए, एक कप धुली मूंगदाल (भिगोई हुई), अदरक का एक छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ), लहसुन की चार कलियां (कुटी हुई), एक छोटी चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हींग, एक बड़ा चम्मच नमक, तड़के के लिए, एक छोटी चम्मच राई, एक छोटी कटोरी हरा धनिया, एक उबला आलू (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर नमक, तेल फ्राई करने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes