नाश्ते में झटपट बन जाएगा ये पनीर चीला, लगता है बहुत स्वादिष्ट

नाश्ते में झटपट बन जाएगा ये पनीर चीला, लगता है बहुत स्वादिष्ट

पनीर एक ऐसी चीज जिससे आप एक दो नहीं बल्कि कई सारी चीजें बना सकते हैं. इन्हीं चीजों में से एक है पनीर चीला. यह खाने में बहुत ही मजेदार लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • दो कप बेसन, पनीर 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ), एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती, पानी घोल बनाने के लिए, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, पनीर , गरम मसाला, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए घोल बनाएं. चमचे से चलाते हुए देखते रहें कि कोई गांठ न रह जाए.
- मीडियम आंच में एक तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही तवे पर गोलाकार में घोल फैलाएं. ध्यान रहे कि बाहर से अंदर की ओर डालें.
- चीला निचले तरफ से सिक जाने पर इसे पलटकर दूसरे तरफ से भी सेंक लें.
- दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाने पर इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें और इसी तरह बाकी के चीले भी सेंक लें. अब आंच बंद कर दें.
- तैयार है पनीर चीला . सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.

नोट:
- आप चाहें तो आधा पनीर कद्दूकस कर और बाकी इसके टुकड़े काटकर भी अंदर भर सकते हैं.
- चीले को क्रिस्पी बनाने के लिए चावल का आटा या सूजी मिला सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (10 ratings)
3.7 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में झटपट बन जाएगा ये पनीर चीला, लगता है बहुत स्वादिष्ट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो कप बेसन, पनीर 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ), एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती, पानी घोल बनाने के लिए, तेल जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes