10 मिनट में बनाना सीखिए चटपटा आलू पनीर चाट

10 मिनट में बनाना सीखिए चटपटा आलू पनीर चाट

आलू, पनीर और मटर की चाट चाय के साथ सर्व की जाने वाली बढ़िया चीज हो सकती है. इसे बनाना बहुत ही आसान है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप उबले, छोटे टुकड़े में कटा आलू, आधा कप, छोटे टुकड़े में कटा पनीर, आधा कप हरे मटर के दाने, उबले हुए
  • 2 बड़ा चम्मच तेल, एक छोटी चम्मच बारीक कटा अदरक, एक छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, नींबू का रस, एक हरी मिर्च, बारीक काट लें

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
- एक तवे पर तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रखें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें आलू और पनीर के टुकड़ों को डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- फिर आलू और पनीर के टुकड़ों को तवे के किनारे करके रखें.
- इसके बाद तवे पर हरी मटर डालकर 1-2 मिनट तक भूनकर आंच बंद कर दें.
- आलू, पनीर और मटर को एक बर्तन में निकाल लें.
- इस पर नमक, चाट मसाला और नींबू रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- चाय के साथ मजे से आलू पनीर चाट लुत्फ उठाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (3 ratings)
4.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

10 मिनट में बनाना सीखिए चटपटा आलू पनीर चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप उबले, छोटे टुकड़े में कटा आलू, आधा कप, छोटे टुकड़े में कटा पनीर, आधा कप हरे मटर के दाने, उबले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes