घर पर 10 मिनट में बनाना सीखिए शकरकंद चिप्स

घर पर 10 मिनट में बनाना सीखिए शकरकंद चिप्स

कुरकुरे चिप्स खाने से आप कितना भी क्यों ना बचने की कोशिश करें इनका स्वाद आपको अपनी ओर उतना ही खींच लेता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 शकरकंद (मोटे स्लाइस में कटे हुए)
  • 1 कप तेल, सेंधा नमक या नमक स्‍वादानुसार, काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार चाट मसाला

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले शकरकंद छील लें.
- एक बॉउल में ठंडा पानी डालें और उसमें नमक मिलाएं.
- अब उसमें छीले हुए शकरकंद 10-12 मिनट तक भिगोकर रख दें.
- इसके बाद चिप्‍स कटर से शकरकंद काट लें.
- कटे हुए इन टुकड़ों को पेपर या कपड़े पर 10 मिनट के लिए फैलाकर छोड़ दें.
- जब पानी सूख जाए तो इन्‍हें अलग रख दें.
- कड़ाही में तेल गर्म करें और शकरकंद के चिप्‍स को हल्‍का लाल होने तक फ्राई कर लें और आंच बंद कर दें.
- इसके बाद चिप्‍स पर काली मिर्च पाउडर, नमक और चाट मसाला छिड़ककर मिला लें.
- तैयार है शकरकंद के चिप्स. चाय के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर 10 मिनट में बनाना सीखिए शकरकंद चिप्स एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 शकरकंद (मोटे स्लाइस में कटे हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes