ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप मैदा, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, स्टफिंग के लिए सामग्री
- 1 कप पत्ता गोभी, बारीक कटी, आधा कप घिसा हुआ पनीर
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1 चौथाई छोटी चम्मच से भी कम काली मिर्च पाउडर
- 1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच सोया सॉस, नमक स्वादानुसार, रोल तलने के लिए तेल
विधि
- सबसे पहले एक बाउल या बर्तन में मैदा को बेकिंग पाउडर के साथ मिलाकर छान लें और पानी डालकर पतला और चिकना घोल बना लें.( एक कप मैदा का घोल बनाने में डेढ़ कप से थोड़ा कम पानी लगता है.)
- इस घोल को 1 घंटे के लिए ढककर रख दें.
एेसे बनाएं स्टफिंग
- एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए मध्यम आंच में रखें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें प्याज , हरी मिर्च, डालकर 2-3 मिनट भून लें फिर इसमें पत्ता गोभी, शिमला मिर्च और पनीर डालकर 2-3 मिनट तक अच्छी तरह भूनें.
- इसके बाद इसमें काली मिर्च, नमक, सोया सॉस डालें और अच्छी तरह मिला लें. स्टफिंग तैयार हो गई है.
- अब धीमी आंच पर एक नॉनस्टिक तवे में थोड़ा तेल डालें और एक चम्मच मैदे का घोल डालकर डोसे की तरह फैला लें. जब डोसे की ऊपरी सतह का रंग बदल जाए और तवे के किनारे से छूटने लगे तब इसे निकालकर प्लेट में रख लें.
- इसी तरह से सारे रैपर तैयार कर लें. जब रैपर तैयार हो जाएं तो फिर एक-एक रैपर लेकर प्लेट में रखें फिर इसपर 2 चम्मच भरावन डालें और लंबाई में पतला फैला लें.
- रैपर से भरावन को रोल करते हुए दायें और बायें दोनों ओर से थोड़ा-थोड़ा मोड़े बाद में ऊपर से भी मोड़ते हुए रोल को सब तरफ से बंद कर दें.
- तैयार रोल को प्लेट में रखते जाइये और सारे रोल बिलकुल इसी तरह तैयार कर लें.
- जब सारे रोल तैयार हो जाएं तो चाहे तो तवे पर फ्राई कर लें या फिर डीप फ्राई भी कर सकते हैं.
- इन्हें चटनी और सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
वेज स्प्रिंग रोल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मैदा, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, स्टफिंग के लिए सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
वेज स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मैदा, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, स्टफिंग के लिए सामग्री तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
वेज स्प्रिंग रोल बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
वेज स्प्रिंग रोल बनाने के लिए 2 कप मैदा, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, स्टफिंग के लिए सामग्री के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, वेज स्प्रिंग रोल को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
वेज स्प्रिंग रोल का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
वेज स्प्रिंग रोल एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT