फ्रेंच फ्राइज के पकौड़े

फ्रेंच फ्राइज के पकौड़े

कई बार आप रेस्टोरेंट से बहुत सारा फ्रेंच फ्राइज ले आते हैं और खा नहीं पाते. बाद में ये ठंडे हो जाते हैं तो आप इन्हें फेंक देते हैं. अगर इनके पकौड़े बना लिए जाएं तो कैसा रहेगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 छोटी प्लेट फ्रेंच फ्राइज
  • 3 बड़ा चम्मच बेसन
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार हल्दी, चाट मसाला, तलने के लिए तेल, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Servings 1 - 2
- एक बड़े बाउल या बर्तन में बेसन, नमक, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर लें. (10 मिनट में बनेंगे पालक के पकौड़े )
- फिर इसमें पानी डालते जाएं और मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- कड़ाही में तेल डालकर तेज आंच में गर्म करें. (हरी मिर्च के पकौड़े )
- जब तेल गर्म हो जाए तो फ्रेंच फ्राइज को पहले घोल में डुबाएं फिर तेल में डालकर फ्राई कर लें.
- फ्रेंच फ्राइज पर चाट मसाला छिड़कर चाय के साथ मजे से खाएं और खिलाएं.
(पकौड़े का स्वाद बढ़ा देंगे ये टिप्स)
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (2 ratings)
3.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फ्रेंच फ्राइज के पकौड़े एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 छोटी प्लेट फ्रेंच फ्राइज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes