राजस्थानी स्टाइल में ऐसे बनाइए कच्ची हल्दी की सब्जी

राजस्थानी स्टाइल में ऐसे बनाइए कच्ची हल्दी की सब्जी

अगर आपने अब तक कच्ची हल्दी नहीं खाई है तो राजस्थान की ये सब्जी तो जरूर बनाइए. इसे बनाना बहुत ही आसान है, एक बार विधि जान लेंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • आधा किलो कच्ची हल्दी की गांठ, एक छोटी कटोरी टमाटर का पेस्ट, पांच हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटी कटोरी दही (फेंटा हुआ), चुटकीभर हींग, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच सौंफ पाउडर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, एक बड़ा चम्मच साबुत जीरा, नमक स्वादानुसार, देसी घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले हल्दी को अच्छे से धो लें और इसे खुरचते हुए छील लें.
- अब हल्दी की सभी गांठों को अच्छे से कद्दूकस कर लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही कद्दूकस की हुई हल्दी डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भून लें.
- हल्दी के भुनते ही आंच बंद कर दें.
- अब मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही जीरा, हींग और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- जीरे के चटकते ही टमाटर का पेस्ट भूनें.
- धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , गरम मसाला डालकर तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे.
- मसाले के पूरी तरह से भुनते ही दही मिलाएं और उबाल आने तक लगातार चलाते रहें.
- पहला उबाल आने पर नमक डालकर 2-3 मिनट तक और उबालें.
- तैयार है कच्ची हल्दी की सब्जी. हरा धनिया मिक्स कर आंच बंद कर दें और पैन को ढके ही रहने दें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (11 ratings)
3.7 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजस्थानी स्टाइल में ऐसे बनाइए कच्ची हल्दी की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो कच्ची हल्दी की गांठ, एक छोटी कटोरी टमाटर का पेस्ट, पांच हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटी कटोरी दही (फेंटा हुआ), चुटकीभर हींग, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच सौंफ पाउडर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, एक बड़ा चम्मच साबुत जीरा, नमक स्वादानुसार, देसी घी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes