अंगूर-ककड़ी की सब्जी

अंगूर-ककड़ी की सब्जी

रोजाना एक सी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो ट्राई कीजिए अंगूर-ककड़ी की खट्टी-मीठी सब्जी. इसे खासतौर पर देश के मालवा क्षेत्र में बनाया जाता है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम ताजे अंगूर
  • 150 ग्राम ताजी लंबी ककड़ी
  • 50 ग्राम मावा
  • 50 ग्राम मूंगफली के दाने बारीक पिसे हुए
  • 50 ग्राम साबुत काजू
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पिसी हुई, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1 कप पानी, चुटकीभर हींग, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, पकाने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले अंगूर और ककड़ी को साफ करके धो लें.
- ककड़ी को लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें.
- मावे को हाथ से मसलकर बारीक कर लें.
- एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरे व सौंफ-हींग का छौंक लगाकर ककड़ी के टुकड़े डाल दें.
- गैस पर धीमी आंच करके कड़ाही को ढक दें.
- 2-3 मिनट पकने के बाद उसमें अंगूर डालें दें.
- अब मसाला डालकर चलाएं.
- फिर मावा , पिसी मूंगफली और काजू डालने के बाद पानी डालकर ढक दें.
- ककड़ी और अंगूर दोनों अच्छी तरह पकने के बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है आपकी अंगूर-ककड़ी की मालवी सब्जी.
- इसे रोटी और चावल के साथ खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (120 ratings)
3.9 avg from 120 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अंगूर-ककड़ी की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम ताजे अंगूर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes