बेसन की बर्फी बनाने की शानदार विधि

बेसन की बर्फी बनाने की शानदार विधि

काजू की बर्फी तो आप अक्सर खाते ही हैं. आज बनाइए बर्फी. उत्तर भारत की स्पेशल बेसन की बर्फी. यहां जानें इसकी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 2 कप बेसन
  • 3 कप बूरा या चीनी पाउडर, एक चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 कप देसी घी
  • 1 कप बारीक कटे बादाम, पिस्ता और काजू

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- धीमी आंच में एक पैन रखें और इसमें बेसन डालकर कुछ देर तक भूनें. फिर इसमें घी डालकर बेसन को सुनहरा होने तक भून लें.
- जब घी और बेसन से अच्छी-सी खुशबू आने लगे तो समझ लीजिए कि बेसन भुन चुका है. (सिंघाड़े के आटे की नमकीन बर्फी )
- अब इसमें इलायची पाउडर मिला दें. (पंजाब की डोडा बर्फी)
- इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद बारीक कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता भी डाल लें.
- जब मेवे अच्छी तरह मिक्स हो जाएं तब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह कड़छी से मिला लें.
- इस मिश्रण को 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि चीनी इसमें पिघल जाए. (गाजर की बर्फी )
- अब बर्फी का मिश्रण तैयार है.
- अब एक गहरे तले वाले पैन या थाली में थोड़ा सा देसी घी लगाकर चिकना कर लें फिर इसमें बर्फी का मिश्रण डालकर फैला लें.
- इसे एक घंटे के लिए ठंडा होने दें.
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसमें से मनचाहे आकार की बर्फी काट लें.
- तैयार बर्फी को मेवे से गार्निश कर सर्व करें या फिर डिब्बे में बंद कर रख लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (162 ratings)
3.7 avg from 162 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेसन की बर्फी बनाने की शानदार विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes