दही मिर्ची की लजीज सब्जी

दही मिर्ची की लजीज सब्जी

दही मिर्ची महाराष्ट्र में बनने वाली एक पारंपरिक डिश है. इसे आप तेल में छौंक लगाकर या फिर धूप में सूखाकर भी बना सकते हैं. पकवानगली में जानें दही मिर्ची बनाने का ये अनोखा तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 400 ग्राम हरी मिर्च
  • 500 ग्राम दही, दो छोटा चम्मच जीरा, दस से बारह लहसुन की कलियां, एक छोटी चम्मच हींग, एक छोटी चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 8 - 10
- दही मिर्ची बनाने के लिए सबसे पहले मिर्च को दो टुकड़ों में काट लें.
- दूसरी ओर दही को एक बर्तन में अच्छे से फेंट लें. (20 मिनट में बनती है यह महाराष्ट्रियन डिश)
- मूसल में लहसुन, जीरा, हींग और हल्दी पाउडर को एकसाथ डालकर अच्छे से पीस लें. जीरे को दरदरा ही रहने दें.
(भरवां हरी मिर्च
)

- तैयार पेस्ट को दही में डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. पानी और नमक भी मिलाएं. (उत्तराखंड का आलू दाल पकौड़ा)
- अब मिर्च को दही में डालकर अच्छे से मिक्स कर दें जिससे कि मसाला पूरे अंदर तक पहुंच जाए और फिर इसे दस से बारह घंटे के लिए अलग रख दें.
- तय समय के बाद इसे एक प्लेट में रखकर कुछ दिनों तक धूप में सूखा लें. (पंजाबी भिन्डी मसाला)
- तैयार है दही मिर्ची.

वीडियो में देखें दही मिर्ची बनाने का एक और तरीका...
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (3 ratings)
3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दही मिर्ची की लजीज सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 400 ग्राम हरी मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes