सेब और सूजी का हलवा

सेब और सूजी का हलवा

सूजी का हलवा पसंद है तो इसे दीजिए सेब का साथ और बनाइए सूजी और सेब का हलवा. इस लजीज डिश की रेसिपी जानें यहां.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप सूजी
  • 2 बड़े सेब, बारीक स्लाइस में कटे हुए, एक बड़े सेब की प्यूरी, एक कप दूध, एक कप पानी, एक तिहाई कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर, चुटकीभर केसर
  • 5-6 पिस्ता, बारीक कटे हुए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मध्यम आंच पर एक पैन में सूजी को लाल होने तक भूनकर प्लेट में निकाल लें.
- फिर इसी पैन में दूध और पानी मिलाकर उबालने के लिए रखें.
- इसके बाद इसमें चीनी, हरी इलायची पाउडर और थोड़ा-सा केसर डालकर हल्‍के हाथ से चलाते हुए पकाएं.
- अब इसमें सूजी मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं.
- फिर इसमें सेब की प्‍यूरी मिक्‍स करें और 1 से 2 मिनट तक पकाएं.
- गैस बंद कर दें और हलवे को स्‍लाइस किए हुए सेब, पिस्‍ते, काजू और केसर से गार्निश कर गरमा गरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (116 ratings)
3.9 avg from 116 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सेब और सूजी का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप सूजी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes