दही की आइसक्रीम

दही की आइसक्रीम

गर्मी में आइसक्रीम और दही खाना किसे नहीं पसंद होता, पर क्या कभी आपने खाई है दही की आइसक्रीम . जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा, अब जरा रेसिपी पढ़कर झटपट बना भी लीजिए...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • आधा कप दही, एक चौथाई कप चीनी, आधा कप क्रीम
  • 2 से 3 बूंद वनिला एसेंस
  • 10-12 काजू (टुकड़ों में कटे हुए)
  • 4 बिस्किट (टुकड़ों में कटे हुए)

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले दही और चीनी को मिक्सर जार में डालकर अच्छे से फेंटे लें.
- मिक्सर में क्रीम और वनिला एसेंस डालकर एक बार फिर से फेंटे लें.  (चुटकियों में बढ़ाएं दही से बनने वाली चीजों का स्वाद...)
- मिश्रण में काजू डाल दें.  (बिना जामन के ऐसे जमाएं स्वादिष्ट दही...)
- अब एक एयर टाइट कंटेनर में बिस्किट के टुकड़े और तैयार मिश्रण डालकर फ्रीजर में 5-6 घंटे के लिए जमने रख दें.  (योगर्ट क्रंच पुडिंग)
- तय समय बाद कंटेनर को फ्रीजर से निकालें और आप पाएंगे कि दही की आइसक्रीम तैयार है. (दही का शरबत बनाने की विधि)
- ठंडी-ठंडी आइसक्रीम मनपसंद शरबत के साथ सर्व करें.

नोट:
- आप चाहें तो दही को एक बर्तन में डालकर भी चम्मच से अच्छी तरह फेंट सकते हैं.
- दही आइसक्रीम में आप अपने पसंद के सूखे मेवे भी डाल सकते हैं.
- सेब, पपीता, पाइनएप्पल, चीकू भी डाल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (3 ratings)
3.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दही की आइसक्रीम एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप दही, एक चौथाई कप चीनी, आधा कप क्रीम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes