मलाई कुल्फी

मलाई कुल्फी

इस मौसम में बच्चों को आइस क्रीम की बजाय खिलाएं मलाई कुल्फी. इसे बनाना बेहद आसान भी है. आइए जानते हैं लजीज कुल्फी बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 2 कप दूध, आधा कप कंडेंस्ड मिल्क, एक चौथाई कप दूध पाउडर, आधा छोटा चम्मच इलायची, पिस्ता और बादाम के टुकड़े

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- एक बाउल में सभी सामग्री डालकर मध्यम आंच में उबलने के लिए रखें.
- फिर आंच धीमी कर 20-25 मिनट तक या मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाएं.
- इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने दें.
- फिर इस मिश्रण को 4 अलग-अलग कुल्फी मोल्ड में डालकर फ्रीजर में 7-8 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें.
- तय समय के बाद मोल्ड को बाहर निकालकर कुछ देर के लिए रखें.
- कुल्फी मोल्ड से निकालें और काटकर सर्व करें.

नोट : हमने चीनी की बजाय कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल किया है. अगर इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं इसमें 3 बड़े चम्मच चीनी मिला सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (259 ratings)
4.3 avg from 259 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मलाई कुल्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप दूध, आधा कप कंडेंस्ड मिल्क, एक चौथाई कप दूध पाउडर, आधा छोटा चम्मच इलायची, पिस्ता और बादाम के टुकड़े और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes