नागपुर की ऑरेंज बर्फी, एक बार बनाएंगे हफ्तेभर खाएंगे

नागपुर की ऑरेंज बर्फी, एक बार बनाएंगे हफ्तेभर खाएंगे

संतरे की बर्फी नागपुर की बहुत फेमस मिठाई है. इसकी वजह यहां होने वाले संतरे हैं. इसीलिए यहां के ज्यादातर हलवाई की दुकानों में यह बर्फी मिलती है. आप भी जानिए इस बर्फी को घर में कैसे बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 संतरे
  • 400 ग्राम मावा
  • 400 ग्राम चीनी
  • 2 बड़ा चम्मच कटे हुए मेवे(काजू, बादाम, पिस्ता)
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच देसी घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले संतरों को छील लें. फिर इसके स्लाइस में से बीज निकालकर पल्प एकत्रित कर एक प्लेट में रखें.
- मिक्सर जार में खोया को पीस लें. (सिंघाड़े के आटे की नमकीन बर्फी )
- मध्यम आंच में एक कड़ाही रखें और इसमें मावा व चीनी डालकर चलाते हुए अच्छी तरह भून लें. (पंजाब की डोडा बर्फी )
- जब मावा हलका सुनहरा हो जाए तो इसमें संतरे का पल्प डालें और चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.
- अब इसमें घी और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें फिर आंच बंद कर दें. (बादाम बर्फी की रेसिपी)
- एक गहरी तली वाली थाली को थोड़ा-सा घी लगाकर चिकना कर लें और इसमें मिश्रण डालकर फैला लें.
- मिश्रण पर कटे हुए मेवे फैलाएं और ठंडा होने दें. (गाजर की बर्फी )
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो मनचाहे आकार की बर्फी काट लें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (35 ratings)
4.3 avg from 35 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नागपुर की ऑरेंज बर्फी, एक बार बनाएंगे हफ्तेभर खाएंगे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 संतरे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes