राइस में डालें ट्विस्ट, बनाएं वेजिटेबल गार्लिक फ्राइड राइस

राइस में डालें ट्विस्ट, बनाएं वेजिटेबल गार्लिक फ्राइड राइस

अगर आपको बहुत भूख लगी है और बनाना चाहते हैं कुछ इंस्टैंट तो आप ही के लिए है ये स्वादिष्ट वेजिटेबल गार्लिक फ्राइड राइस.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ), लहसुन की 15-20 कलियां (बारीक कटी हुई), पत्तागोभी 50 ग्राम (बारीक कटी हुई), आधी शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई), एक चौथाई चम्मच विनेगर, एक कटोरी चावल (उबले हुए), एक बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही लहसुन, गाजर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
(ऐसे बनाएं गुड़-लहसुन की चटपटी चटनी)
- सब्जियों के भुनते ही चावल डालकर अच्छे से मिक्स करें और नमक मिलाएं.
- थोड़ा सा विनेगर डालकर पूरे में अच्छे से मिला लें और दो मिनट बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है वेजिटेबल गार्लिक फ्राइड राइस. अचार या रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (4 ratings)
3.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राइस में डालें ट्विस्ट, बनाएं वेजिटेबल गार्लिक फ्राइड राइस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ), लहसुन की 15-20 कलियां (बारीक कटी हुई), पत्तागोभी 50 ग्राम (बारीक कटी हुई), आधी शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई), एक चौथाई चम्मच विनेगर, एक कटोरी चावल (उबले हुए), एक बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes