इंस्टैंट पनीर इडली

इंस्टैंट पनीर इडली

अगर आप साउथ-इंडियन डिश खाना पसंद करते हैं तो जरूर ट्राई करें ये इंस्टैंट पनीर इडली की रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप सूजी, आधा कप बेसन
  • 1 कप दही, आधा कप बारीक कटा गाजर, आधा कप बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1 कप बारीक कटी धनियापत्ती
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 125 ग्राम पनीर कद्दूकस किया हुआ, पानी जरूरत के अनुसार, तेल आश्यकतानुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- इंस्टैंट पनीर इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी, बेसन और दही डालकर घोल तैयार कर लें.
- अब इसमें गाजर, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती और हरी मिर्च मिलाकर 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
- तय समय के बाद आप देखेंगे कि घोल फूलकर तैयार हो चुका है. (रागी के आटे की इडली)
- कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर घोल को अच्छी तरह से चला लें. पनीर इडली का बैटर तैयार है.
(अब इडली को दें मीठा अंदाज)
- अब इडली का सांचा लें, थोड़ा सा तेल लगाएं और एक चम्मच की मदद से बारी-बारी से सांचे में इडली का घोल डाल दें.
(मसाला इडली फ्राई)
- तेज आंच में एक प्रेशर कूकर में दो गिलास पानी डालें.
- फिर कूकर में इडली का सांचा रख दें और 10 मिनट तक ढक्कन बंद करके बिना सीटी के पकाएं. (कॉर्नमील इडली)
- तय समय के बाद कूकर का ढक्‍कन खोल दें और इडली का सांचा निकाल लें.
- अब सभी इडलियों को चाकू की मदद से निकालकर प्लेट में रख लें. (समा के चावल की इडली)
- इंस्टैंट पनीर इडली तैयार है. चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Photo- informationindia.co.in

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.2 (5 ratings)
3.2 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इंस्टैंट पनीर इडली एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप सूजी, आधा कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes