कॉर्नमील  इडली

कॉर्नमील इडली

अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं तो अब ट्राई करें कुछ नया. बनाएं यह कॉर्नमील इडली...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप कॉर्नमील
  • 2 कप दही
  • 1 गाजर कद्दूकस किया हुआ
  • 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच चना दाल, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार
  • 1 कप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
  • 5-6 करी पत्ते (बारीक कटे हुए), नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही इसमें राई, जीरा, चना दाल डालें और कड़छी से चलाते हुए भून लें. (ग्रेवी वाला इडली मंचूरियन)
- जैसे ही चने की दाल गोल्डन ब्राउन हो जाए, इसमें कॉर्नमील डालें और भीनी खुशबू आने तक हल्का-हल्का भून लें और फिर आंच बंद कर दें.
- कद्दूकस किया हुआ गाजर, करी पत्ते, धनिया पत्ती, दही, नमक और पानी मिलाकर इडली का घोल तैयार कर लें.  (एग इडली)
- अब इडली का सांचा लें, थोड़ा सा तेल लगाएं और एक चम्मच की मदद से बारी-बारी से सांचे में इडली का घोल डाल दें.
- तेज आंच में एक प्रेशर कूकर में दो गिलास पानी डालें.  (मसाला इडली फ्राई)
- फिर कूकर में इडली का सांचा रख दें और 10 मिनट तक ढक्कन बंद करके बिना सीटी के पकाएं.  (रवा इडली)
- तय समय के बाद कूकर का ढक्‍कन खोल दें और इडली का सांचा निकाल लें. 
- अब सभी इडलियों को चाकू की मदद से निकालकर प्लेट में रख लें. (कैसे तैयार करें इडली के लिए परफेक्ट घोल)
- कॉर्नमील इडली तैयार है. चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.8 (4 ratings)
4.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कॉर्नमील इडली एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप कॉर्नमील और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes