मसालेदार काबुली चने

मसालेदार काबुली चने

चाय के साथ चना दाल मोठ और आलू भुजिया के बाद अब कुछ नया खाने का मन है तो बनाएं यह करारे मसालेदार काबुली चने...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 200 ग्राम चना
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला, पानी जरूरत के अनुसार, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- मसाला काबुली चना बनाने के लिए सबसे पहले चने को रातभर भिगोकर रख दें.
- तेज आंच में एक प्रेशर कूकर में चना और पानी डालकर 1 सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें. (बिना भिगोए भी तुरंत बन जाएंगे छोले)
- सीटी बंद होने के साथ-साथ आप खुद भी एक चमचे की मदद से पूरी सीटी निकाल दें क्योंकि हमें इसे पूरा सॉफ्ट नहीं करना है.
- अब चनों को एक सूती कपड़े पर निकालकर एक घंटे के लिए पंखे के नीचे सूखने के लिए रख दें. ध्यान रहे कि पानी पूरा सूख जाए. (सूखे छोले साउथ इंडियन स्टाइल में)
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.  (हिमाचली चनामद्र)
- तेल के गर्म होते ही चने कड़ाही में डालें और डीप फ्राई कर लें.
- जैसे ही चने सुनहरे होने लगे इन्हें छानकर एक प्लेट में निकाल लें.  (ऐसे बनेंगे टेस्टी छोले)
- काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें. (पंजाबी छोले चना)
- मसालेदार काबुली चने तैयार है. आप इसे आसानी से स्टोर कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (18 ratings)
3.9 avg from 18 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसालेदार काबुली चने एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम चना और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes