पंजाबी छोले चना
पंजाब में जितना फेमस मक्के की रोटी और सरसों का साग है उतने ही छोले भी है. क्योंकि यह बनती ही अलग तरीके से है. आप भी जानिए इसे बनाने का तरीका.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- एक कप सफेद चना (काबुली चना), एक छोटा चम्मच चाय की पत्ती या (1-2 टी बैग)
- 2 लाल पके टमाटर, एक बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ, डेढ़ छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 3 छोटा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
- 2 छोटा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ, एक तेज पत्ता, एक बड़ी इलायची, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया, एक छोटा चम्मच जीरा
- 4-5 काली मिर्च, एक साबुत सूखी लाल मिर्च
- 2 लौंग, दालचीनी का एक इंच लंबा टुकड़ा
विधि
- चाय पत्ती को एक सादे मलमल के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें. ( छोले को गहरा रंग देने के लिए और स्वाद बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल हमने किया है. आप चाहें तो चाय पत्तियों की जगह टी-बैग भी इस्तेमाल में ले सकते हैं.)
- चना को चाय की पोटली, नमक और पानी के साथ मध्यम आंच पर 2-3 लीटर कैपेसिटी वाले प्रेशर कूकर में 4-5 सीटियां आने तक पकाएं. (अगर प्रेशर कूकर नहीं है तो कड़ाही भी इस्तेमाल में ले सकते हैं, हालांकि इसमें थोड़ा ज्यादा समय लगेगा.)
- अब एक कड़ाही में मध्यम आंच में तेल गरम करें. प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें. इसमें तकरीबन 1-2 मिनट का समय लगेगा.
- इसके बाद कड़ाही में अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालकर 30 सेकेंड तक भूनें.
नोट:
- अगर आप सूखा मसाला नहीं डालना चाहते हैं तो एक चम्मच रेडीमेड पंजाबी छोले मसाला पाउडर भी डाल सकते हैं.
- मोटी या पतली ग्रेवी बनाने के लिए पानी की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- मूंग, कला चना या राजमा की सब्जी बनाने के लिए भी आप ऐसी ही ग्रेवी का उपयोग कर सकते हैं.
- आप कटे हुए प्याज की जगह पर प्याज का पेस्ट डाल सकते है.
- अगर चना को भिगोने के लिए पर्याप्त समय नहीं है तो 3-4 घंटे तक गर्म पानी में भिगो दें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पंजाबी छोले चना एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप सफेद चना (काबुली चना), एक छोटा चम्मच चाय की पत्ती या (1-2 टी बैग) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पंजाबी छोले चना बनाने के लिए सबसे पहले एक कप सफेद चना (काबुली चना), एक छोटा चम्मच चाय की पत्ती या (1-2 टी बैग) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पंजाबी छोले चना बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह पंजाबी छोले चना रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पंजाबी छोले चना बनाने के लिए एक कप सफेद चना (काबुली चना), एक छोटा चम्मच चाय की पत्ती या (1-2 टी बैग) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पंजाबी छोले चना को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पंजाबी छोले चना का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पंजाबी छोले चना एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT