बेसन के चीले की सब्जी

बेसन के चीले की सब्जी

बेसन से बनी हर चीज स्वादिष्ट बनती है. जानें बेसन के चीले से बनी सब्जी की रेसिपी. इसे खाकर आप जरूर कहेंगे वाह! क्या स्वाद है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप बेसन, चुटकीभर हींग
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा
  • 1 कप दही, अदरक का 1 टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन
  • 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बाउल में बेसन, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिक्स करते हुए घोल तैयार कर लें.
- हल्की आंच में एक पैन में तेल गर्म कर लें. (इंस्टैंट बेसन सांभर)
- तेल के गर्म होते ही पैन में बेसन का घोल फैलाएं और दोनों साइड से सेंकते हुए चीले बना लें. (बेसनवाली करारी भिंडी)
- चीले के ठंडा होने के बाद इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- हल्की आंच में दोबार एक पैन में तेल गर्म कर लें.  (ऐसे बनते हैं बेसन के बढ़िया गट्टे)
- तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा, हींग और हरी मिर्च डालकर भूने.
- जीरे के चटकते ही कद्दूकस किया हुआ अदरक और लहसुन डालें. (गाठिया की सब्जी)
- अब धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च मिलाएं. (बेसन की भरवां मिर्च)
- जरूरत के हिसाब से पानी डालकर मसालों को अच्छे से पकाएं.
- अब इसमें 2 चम्मच बेसन, नमक और दही डालकर कड़छी से चलाएं. (बेसन का पराठा)
- जब तरी अच्छे से पक जाए तो उसमें चौकोर कटे हुए बेसन के चीले के टुकड़े डाल दें.
- ढक्कन से ढक्कर 5 मिनट के लिए पकाएं और तय समय के बाद आंच बंद कर दें. (इस तरीके से बनाएं बेसन के टेस्टी लड्डू)
- बेसन के चीले की सब्जी तैयार है. हरे धनिये से गार्निश कर गर्मागर्म बेसन की चीले की सब्जी चावल या पूरियों के साथ सर्व करें.


Photo: maakirasoise
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (8 ratings)
4.1 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेसन के चीले की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बेसन, चुटकीभर हींग और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes