नॉन-वेज में लाजवाब है यह चिकन वोरता...
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

नॉन-वेज में लाजवाब है यह चिकन वोरता...

अगर आप यह समझते हैं कि बंगाल का खाना सिर्फ फिश और राइस से ही मशहूर है, तो ऐसा नहीं है. बंगाली खाने में भी कई वैरायटी मिलती हैं जिनमें से एक है स्पेशल चिकन वोरता. इसे बनाना बेहद ही आसान है. खाकर आप भी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम बोनलेस चिकन
  • 50 मि.ली. सरसों का तेल
  • 100 ग्राम प्याज का पेस्ट
  • 15 ग्राम लहसुन का पेस्ट
  • 10 ग्राम अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा और साबुत काली मिर्च का पेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 50 ग्राम टोमैटो प्यूरी, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले धीमी आंच में प्रेशर कूकर में चिकन के टुकड़े डालकर बॉयल करें. इसका पानी (स्टॉक) अलग निकालकर रख लें और आंच बंद कर दें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (चिकन लेमन सूप‌)
- तेल के गर्म होते ही प्याज का पेस्ट डालें और कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
(15 मिनट में बनेगा यह चिकन, जूसी और स्वाद में मजेदार
)

- प्याज के गोल्डन ब्राउन होने के बाद अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर इसे भी भून लें.
(मुगलई काजू चिकन मसाला)
- भुने पेस्ट में अब जीरा और साबुत काली मिर्च का पेस्ट, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और टोमैटो प्यूरी मिलाएं. (नॅान वेज में लगाएं सोया सॉस का तड़का)
- मिश्रण जब पूरी तरह से भुनकर तैयार हो जाए तब चिकन के टुकड़े और स्टॉक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स करें और 5 मिनट तक पकाएं. (20 मिनट में बन जाएगा काली मिर्च चिकन)
- अंत में घी और गरम मसाला मिलाकर 1 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
(कभी खाया है चिकन का आचार
)

- चिकन वोरता तैयार है. चावल या पराठे के साथ गर्मागर्म खाएं और सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (3 ratings)
5 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नॉन-वेज में लाजवाब है यह चिकन वोरता... एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम बोनलेस चिकन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes