गुजराती दाल ढोकली

गुजराती दाल ढोकली

दाल ढोकली एक गुजराती डिश है जिसे लंच और डिनर में बनाया जाता है. दालों में यह डिश इंडियन स्टाइल पास्ता के नाम से भी जानी जाती है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • ग्रेवी बनाने के लिए
  • 1 कप छिलके वाली मूंगदाल, एक चौथाई चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, डेढ चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 तेजपत्ता
  • 5-6 करी पत्ते, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच साबुत जीरा, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
  • 2 बड़ा चम्मच घी, ढोकली बनाने के लिए, आधा कप आटा, एक चौथाई चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच नमक, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- ढोकली बनाने के लिए हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पत्ती, नमक, तेल और पानी के साथ आटा गूंद लें.
- गूंदे हुए आटे से रोटियां बेल लें और इन्हें चौकोर आकार में काट लें.   (गुजराती मसाला पूरी)
- मीडियम आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें.
- पानी में पहला उबाल आते ही ढोकली के टुकड़े पैन में डालें और इन्हें सॉफ्ट होने तक उबाल लें. (गुजराती मीठा खिचड़ो)
- ढोकली के सॉफ्ट होते ही इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें. 
- ग्रेवी बनाने के लिए छिलके वाली मूंगदाल को तेज आंच में एक पैन में एक सीटी में पकाए और आंच बंद कर दें. (गुजराती लस्सी)
- धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही तेजपत्ता, करी पत्ता, साबुत जीरा और हींग डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें.  (गुजराती कढ़ी)
- जैसे ही जीरा चटकने लगे धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी मिलाएं.
- मसाले के भुनते ही तुरंत दाल और नमक मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं. (आम का गुजराती मीठा अचार)
- तय समय के बाद ढोकली के टुकड़े डालकर 1 से 2 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
- दाल ढोकली तैयार है. घी डालें और धनिया पत्ती से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (22 ratings)
3.9 avg from 22 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गुजराती दाल ढोकली एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे ग्रेवी बनाने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes