पनीरी मालपुआ

पनीरी मालपुआ

मौसम एकदम सुहाना है. इस मौके पर तवे पर बनें मालपुए का लुत्फ लें. सच मानिए मालपुओं के साथ बारिश का मजा दोगुना हो जाएगा. जानें तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा लीटर फुलक्रीम मिल्क, आधा कप मैदा
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक सूजी
  • 1 चौथाई बड़ा चम्मच हरी इलायची पाउडर, आधा कप, पनीर किसा हुआ
  • 250 ग्राम चीनी
  • 100 मिली पानी
  • 1 बड़ा चम्मच बादाम व पिस्ता कटे हुए, देसी घी, मालपुए सेंकने के लिए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर रखें और गाढ़ा होने तक पकाएं. यानी दूध आधा रह जाए तब तक उबालें.
- आंच से उतार कर इसमें चीनी डालें और ठंडा कर लें.
- इसके बाद इसमें मैदा, सूजी और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट के लिए रखें. मालपुआ का मिश्रण तैयार है.
- अब एक दूसरे बर्तन में चीनी व पानी डालकर मध्यम आंच में रखें और पकाकर एक तार की चाशनी बना लें.
- फिर एक नॉन-स्टिक तवे पर देसी घी डालकर चम्मच से थोड़ा मिश्रण लेकर फैलाएं और मालपुआ पकाएं.
- इन मालपुओं को चाशनी में 1 घंटे तक डालकर रखें. फिर सर्विंग प्लेट में निकाल लें.
- इन पर किसा हुआ पनीर, पिस्ता और बादाम छिड़ककर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (334 ratings)
4.4 avg from 334 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पनीरी मालपुआ एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा लीटर फुलक्रीम मिल्क, आधा कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes