मेवा पाग

मेवा पाग

अब आप बाजार से मेवा पाग लाने के बजाय इसे घर पर ही बना सकते हैं. पकवानगली में जानें इसे बनाने का आसान तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • एक कटोरी मखाना
  • 30 ग्राम गोंद
  • 150 ग्राम घी, एक छोटी कटोरी बादाम, एक कप खरबूजे के बीज, एक कप नारियल कद्दूकस किया हुआ, एक चौथाई कप खसखस
  • 1 कप चीनी, एक तिहाई कप पानी (चाशनी बनाने के लिए), सफेद गोल मिर्च (पिसी हुई)

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- मेवा पाग बनाने के लिए धीमी आंच में एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें.
- घी के गर्म होते ही मखाना भूनें. (इस तरह आसानी से सीखिए इमरती बनाना)
- मखाना भूनने के बाद घी को थोड़ा ठंडाकर अब गोंद भूनें. अगर आंच मीडियम या तेज होगी तो गूंद अंदर से नहीं फूलेगा.
- इसी तरह बारी-बारी कर बादाम और खरबूजे के बीज भी तल लें. (बादाम लड्डू)
- पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल और खसखस मिलाकर कड़छी से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भूनें.
- आंच बंद कर नारियल के मिश्रण को एक कटोरी में निकालकर रख लें. (एप्पल कोकोनट बर्फी)
- अब मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार करें.
- तले हुए बादाम, मखाने और गोंद को मूसल में डालकर थोड़ा तोड़ लें और नारियल के मिश्रण के साथ मिक्स कर दें.
(ब्रेड से ऐसे बनाएं पेड़े
)
- पूरा मिश्रण और सफेद गोल मिर्च चाशनी में डालकर अच्छे से मिक्स कर आंच बंद कर दें. (काचा गोला)
- अब पाक जमाने के लिए एक थाली पर थोड़ा सा घी लगाएं और मिश्रण को फैलाएं.
- मेवा पाग बनकर तैयार है. चाकू से इसके पीस काट लें और सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (3 ratings)
3.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेवा पाग एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कटोरी मखाना और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes