ऐसे बनाइए चॅाकलेट पीनट बटर कुकीज

ऐसे बनाइए चॅाकलेट पीनट बटर कुकीज

मीठे में बनाइए कुछ स्पेशल. खिलाइए चॅाकलेट पीनट बटर कुकीज जो बच्चे और बड़े सबको बेहद पसंद आएगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक पैकेट पीनट बटर कुकी मिक्स, तीन बड़ा चम्मच वेजिटेबल ऑयल/तेल, एक बड़ा चम्मच पानी, एक अंडा, दो बड़े चम्मच चीनी, चार चॅाकलेट मिल्क कैंडी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले ओवन को 190 डीग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हीट करने रख दें.
- अब एक बॅाउल में कुकी मिक्स, वेजिटेबल ऑयल, पानी और अंडा फेंट कर गूंद लें. (एगलेस मावा केक)
- गूंदे हुए आटे के छोटे-छोटे बॅाल्स बना लें. (एगलेस अनारी केक की रेसिपी यहां मिलेगी)
-
अब एक प्लेट में चीनी फैला लें और इसमें बॅाल्स रोल कर कुकी शीट्स पर रखें.   (माइक्रोवेव में ऐसे बनाएं वॉलनट केक)
- अब इन बॅाल्स को 8 से 10 मिनट तक बेक कर लें. इतने समय में ये गोल्डन ब्राउन हो जाएंगे. (हॅाट चॅाकलेट)
- तय समय के बाद आप देखेंगे कि कुकीज फूलकर डबल आकार में हो जाएंगे.
- कुकीज शीट को ओवन से निकालें और तुरंत ही कुकीज के बीच में चॅाकलेट मिल्क कैंडी को रख दें. इससे कैंडी कुकीज के बीच में अंदर तक चली जाएगी और अपना शेप ले लेगी.
- अब कुकीज को शीट से हटाकर एक प्लेट में निकाल लें और 20 मिनट तक रख दें ताकि ये ठंडी हो जाएं. (घर पर बनाएं ब्राउन बटर शुगर कुकीज)
- तैयार हैं चॅाकलेट पीनट बटर कुकीज .
- आप इन्हें एयरटाइट कंटेनर में एक हफ्ते तक स्टोर कर रख सकते हैं. (वॉलनट पुडिंग)
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (2 ratings)
4 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए चॅाकलेट पीनट बटर कुकीज एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे एक पैकेट पीनट बटर कुकी मिक्स, तीन बड़ा चम्मच वेजिटेबल ऑयल/तेल, एक बड़ा चम्मच पानी, एक अंडा, दो बड़े चम्मच चीनी, चार चॅाकलेट मिल्क कैंडी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,बेक्‍स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes