व्रत स्पेशल साबूदाना चिवड़ा

व्रत स्पेशल साबूदाना चिवड़ा

नवरात्र बस आने ही वाले हैं. फास्ट में आप भी जरूर बनाएं यह क्रिस्पी साबूदाना चिवड़ा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप बड़ा साबूदाना, एक चौथाई कप मूंगफली, एक चौथाई कप किशमिश, एक चौथाई कप काजू, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच चीनी बूरा, सैंधा नमक, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही साबूदाना डालें और कड़छी से चलाते हुए डीप फ्राई कर लें. तेल में डालते ही साबूदाने फूलने लगेंगे. (साबूदाना उपमा)
- जब साबूदाने पूरी तरह से फ्राई हो जाएं, तब इन्हें एक प्लेट में निकाल कर रख लें. (व्रत में खाएं साबूदाना बिरयानी)
- अब थोड़ा सा और तेल डालकर मूंगफली, काजू, किशमिश भी भून लें और आंच बंद कर दें.
- भूने ड्राई-फ्रूट्स को साबूदाने के साथ मिक्स कर ठंडा होने के लिए रख दें. (व्रत में खाएं साबूदाना केसरी)
- मिश्रण के ठंडे होते ही इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक और चीनी बूरा मिलाएं. (साबूदाना बड़ा)
- साबूदाना चिवड़ा तैयार है. आप इसे एयर टाइट डिब्बे में बंद कर स्टोर कर आराम से रख सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.6 (11 ratings)
4.6 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

व्रत स्पेशल साबूदाना चिवड़ा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप बड़ा साबूदाना, एक चौथाई कप मूंगफली, एक चौथाई कप किशमिश, एक चौथाई कप काजू, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच चीनी बूरा, सैंधा नमक, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes