• X

    धनिया पंजीरी बनाने की ये है शुद्ध और सही विधि

    धनिया पंजीरी श्रीकृष्ण का प्रिय भोग प्रसाद है. इसे बनाने के लिए हमेशा शुद्धता का ध्यान देना चाहिए. बनाने के लिए कोशिश करें कि पंजीरी नए बर्तन में ही बनाएं. साथ ही किचन भी साफ-सुथरा हो.

    एक नज़र

    • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    • समय : 5 से 15 मिनट
    • मील टाइप : वेज

    आवश्यक सामग्री

      एक कप धनिया पाउडर
      3 चम्मच घी
      आधा कप कटे हुए मखाने
      आधा कप चीनी पाउडर
      आधा कप कद्दूकस नारियल
      10-12 काजू,
      बारीक काट लें
      10-12 बादाम,
      बारीक काट लें
      1 बड़ा चम्मच चिरौंजी दाना
      3 बड़ा चम्मच चार मगज/खरबूजे के बीज (छिले हुए)
      कड़ाही या पैन

    विधि

    - सबसे पहले कड़ाही में 2 बड़ा चम्मच घी डालकर गर्म करें.
    - फिर इसमें धनिया पाउडर डालकर 4-5 मिनट तक चलाकर भून लें.
    - धनिया पाउडर को एक बर्तन में निकाल लें.
    - इस कड़ाही में बचा हुआ घी डालकर मखाने 2-3 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
    - आंच धीमी कर करके इसमें काजू, बादाम, चिरौंजी दाना, मगज, चीनी, नारियल का बूरा और फिर धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    - आंच बंद करके पंजीरी को एक साफ बर्तन में निकाल लें.
    - तैयार धनिया पंजीरी को भगवान कृष्ण को चढ़ाकर पूजा करें.

    Photo- ruchiskitchen.com
    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
    13


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    टैग्स
Good 3
Poor 0

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए