• X

    खान-पान की ये चीजें रहीं 2017 में काफी चर्चित

    खाना-पीना जिंदगी का एक अहम हिस्सा है. यह इंसान को न केवल शारीरिक तौर पर बल्कि मानसिक तौर पर भी स्वस्थ बनाता है. 2017 में खान-पान की कई चीजें चर्चा का विषय बनीं. किसी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया तो किसी को खाने में कुछ और ही लुभाया. आइए हम आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में.

    विधि

    खाना-पीना जिंदगी का एक अहम हिस्सा है. यह इंसान को न केवल शारीरिक तौर पर बल्कि मानसिक तौर पर भी स्वस्थ बनाता है. 2017 में खान-पान की कई चीजें चर्चा का विषय बनीं. किसी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया तो किसी को खाने में कुछ और ही लुभाया. आइए हम आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में.

    खिचड़ी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
    नवंबर में दिल्ली के इंडिया गेट पर हुए वर्ल्ड फूड इंडिया में खिचड़ी को इसकी गुणवत्ता की वजह से राष्ट्रीय पहचान मिली. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल, बाबा रामदेव, शेफ संजीव कपूर आदि के योगदान से 918 किलो की खिचड़ी बनाई गई जिसके बाद भारत ने सबसे ज्यादा मात्रा में खिचड़ी बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पोषण से भरपूर होने की वजह से इसे सुपर फूड कहा गया.

    रसगुल्ला हुआ कोलकाता का
    ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच चला रसगुल्ले पर अधिकार जमाने का मुद्दा. उड़ीसा के विधानसभा में भी यह चर्चा का विषय बना रहा. रसगुल्ले के इतिहास को देखा जाए तो इसे बनाने की शुरुआत कोलकाता में 1868 में नबीनचंद्र दास ने की थी. पर अंत में पश्चिम बंगाल सरकार को मिला रसगुल्ले के लिए भौगोलिक पहचान/जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग मिल गया.

    देसी समोसे ने पछाड़़ा बर्गर
    हेल्थ के मामले में समोसे ने बर्गर को पछाड़ दिया. सीएसई की एक रिपोर्ट के अनुसार बर्गर की तुलना में समोसा को शरीर के लिए ज्यादा हेल्दी बताया गया है. मैदा, आलू, मटर , मिर्च, नमक, मसाला, तेल सब ताजा ही होता है और इन चीजों में किसी भी कैमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है. वहीं पैक्ड बर्गर में कई तरह के प्रिजरवेटिव्स, एंटी ऑक्सीडेंट, मेयोनीज और कैमिकल्स होने की वजह से इसे नुकसानदायक बताया गया है. बॉडी बर्डन: लाइफस्टाइल डिसीजेस का भी कहना है कि पैक्ड खाने के मुकाबले ताजा खाना बेहतर होता है.

    नरेंद्र मोदी को पसंद है मशरूम
    पीएम नरेंद्र मोदी और उनका पसंदीदा मशरूम भी इस साल काफी चर्चा में रहा. हम आपको बता दें कि मशरूम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन सी,आयरन, कॉपर, पोटेशियम और फॉसफोरस पाया जाता है. इसे खाने से इम्यून पावर बढ़ता है. वजन कम करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मददगार है मशरूम . इसके सेवन से खून में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है और डायबिटीज का खतरा भी कम होता है.

    राहुल गांधी को पसंद आया गुजराती फाफड़ा
    फाफड़ा गुजरात का एक ऐसा फेमस स्नैक है जिसे गर्मागर्म जलेबी के साथ खाया जाता है. राहुल गांधी ने गुजरात में अपने चुनावी दौरे के दौरान गुजराती फाफड़ा , गाठिया, भजिया और चाय का आनंद लिया था. नाश्ते में उन्हें सबसे ज्यादा क्या अच्छा लगा पूछने पर उन्होंने फाफड़े की तरफ इशारा किया था.

     

    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
    1


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    टैग्स
Good 0
Poor 0

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए