अचारी मछली बनाने की विधि
Back
नॉन वेज नॉन-वेज

अचारी मछली बनाने की विधि

अचारी मछली बेहद लजीज डिश है जिसमें मछली को तलकर गोश्त मसाला और दही के साथ बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • आधा किलो मछली, दो बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, दो प्याज (बारीक कटे हुए), दो टमाटर (बारीक कटे हुए), एक कप दही, एक अंडा, आधा कप मैदा, आधा छोटा चम्मच राई, एक छोटा चम्मच गोश्त मसाला, नमक स्वादानुसार, चार बड़े चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बड़े बर्चन में मछली को हल्का नमक, अंडा, एक बड़ा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट और मैदा मिलाकर आधे घंटे के लिए रख दें.
- इसके बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.
- तेल गरम होने पर इसमें मछली डालकर सुनहरा होने तक दोनों तरफ तल ले.
- तलने के बाद तली हुई मछली को एक प्लेट में निकाल लें.
- अब इसी कड़ाही में राई डालकर चटकने तक भून लें.
- राई के चटकने के बाद प्याज डालें और सुनहरा होने तक तल लें.
- प्याज सुनहरा हो जाए तो बची हुई अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
- इसके बाद इसमें टमाटर, नमक और अचार गोश्त मसाला डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
- अब इसमें दही डालकर अच्छे से मिला दें.
- इसे कुछ देर पकने दें, जब यह अच्छे से पक जाए तो आधा कप पानी डालकर 1 से 2 उबाल आने तक पकने दें.
- इसके बाद इसमें मछली डालकर 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तैयार है अचारी मछली. इसमें धनियापत्ती डालकर एक कटोरी में निकालें और रोटी के साथ गर्मागरम खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (7 ratings)
4.7 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अचारी मछली बनाने की विधि एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो मछली, दो बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, दो प्याज (बारीक कटे हुए), दो टमाटर (बारीक कटे हुए), एक कप दही, एक अंडा, आधा कप मैदा, आधा छोटा चम्मच राई, एक छोटा चम्मच गोश्त मसाला, नमक स्वादानुसार, चार बड़े चम्मच तेल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes