• X

    मेथी चिकन

    चिकन में मेथी का स्वाद डालकर बनाएं एक नई नॉन-वेज रेसिपी. पेश है मेथी चिकन बनाने का तरीका...

    एक नज़र

    • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
    • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
    • समय : 1 से 1.5 घंटे
    • मील टाइप : नॉन-वेज

    आवश्यक सामग्री

      1 किलो चिकन
      एक कप मेथी की पत्तियां
      2 बड़े प्याज,
      कटे
      एक चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
      3/4 बड़े चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
      आधा कप टमाटर की प्यूरी
      1/4 कप दही
      2 चुटकी हल्दी पाउडर
      एक चम्मच धनिया पाउडर
      आधा चम्मच जीरा पाउडर
      एक चम्मच गरम मसाला पाउडर
      3/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
      8 काजू
      स्वादानुसार नमक
      2 बड़े चम्मच तेल

    विधि

    - चिकन को धोएं और टुकड़ों में काट लें.
    - मेथी की पत्तियों में थोड़ी चीनी, पानी और नमक डालकर 15 मिनट के लिए रखें.
    - फिर मेथी का पानी निचोड़कर अलग कर दें.
    - पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें प्याज फ्राई करें. जब प्याज ब्राउन हो जाएं तो गैस बंद करके इन्हें तेल से निकाल लें.
    - काजू को गुनगुने पानी में 30 मिनट के लिए भिगोएं. फिर काजू पानी से निकालकर मिक्सर में बारीक पीसें और पेस्ट तैयार कर लें.
    - इसके बाद प्याज और दही को मिक्सर में एक साथ पीसें और बारीक पेस्ट बना लें.
    - भारी तले के बर्तन में 2 बड़े चम्मच तेल डालें और गैस पर गर्म करने रखें.
    - गर्म तेल में मेथी पत्ते डालकर मध्यम आंच पर तक फ्राई करें.
    - जब मेथी के पत्ते कुरकुरे हो जाएं तो इन्हें तेल से निकालकर प्लेट में रखें.
    - अब तेल में लहसुन-अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर 3 से 4 मिनट मध्यम आंच पर भूनें.
    - इसके बाद पेस्ट में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और जीरा पाउडर डालकर मिलाएं.
    - अब मसालों में टमाटर प्यूरी डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
    - फिर प्याज-दही का पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट तक और पकाएं.
    - जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए तो इसमें चिकन के टुकड़े डालकर चलाते हुए मिलाएं और 4 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं.
    - इसके बाद आंच धीमी करके चिकन ढक दें और पकने दे.
    - जब चिकन 3/4 पक जाए तो इसमें काजू पेस्ट, गरम मसाला पाउडर और मेथी के पत्ते डालकर मिलाएं.
    - अब चिकन में पानी आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिक्स करें.
    - चिकन को पूरी तरह नर्म होने तक पकाएं और अपने हिसाब से ग्रेवी गाढ़ा होने तक पकाएं.
    - तैयार है मेथी चिकन. गैस बंद कर दें और इसे गर्मागर्म रोटी, चावल या बिरयानी के साथ सर्व करें.
    क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
    46


    अपने दोस्‍त के साथ साझा करें
    2
    टैग्स
Good 10
Poor 4

Advertisment

ज़ायके का सबसे बड़ा अड्डा

पकवान गली में आपका स्‍वागत है!

आप हर वक्‍त खाने-खिलाने का ढूंढते हैं बहाना तो ये है आपका परमानेंट ठिकाना. कुछ खाना है, कुछ बनाना है और सबको दिखाना भी है, लेकिन अभी तक आपके हुनर और शौक को नहीं मिल पाया है कोई मुफीद पता तो आपकी मंजिल का नाम है पकवान गली.


ज़ायका ही आपकी जिंदगी है तो हमसे साझा करें अपनी रेसिपी, कुकिंग टिप्‍स, किसी रेस्‍टोरेंट या रोड साइड ढाबे का रिव्‍यू.

रेसिपी फाइंडर

या
कुछ मीठा हो जाए