सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है ये खास अचार

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है ये खास अचार

छुहारे का अचार स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसके सेवन से अपच जैसी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है. अच्छी बात यह है कि इसे 5-6 दिन में तैयार किया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • छुहारे 500 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम, पीपल 50 ग्राम, तेजपत्ता 4-5 (ऑप्शनल), सोंठ 50 ग्राम, जीरा 50 ग्राम, शाहजीरा 50 ग्राम, काला नमक 150 बड़ा चम्मच, चीनी 250 ग्राम, नींबू का रस 300 मिली लीटर, अचार रखने की बर्नी, सौंफ एक बड़ा चम्मच, नींबू 2-3

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले एक बर्तन में छुहारे और नींबू का रस डालकर 4-5 दिन तक धूप में रखें.
- तय समय बाद छुहारे एकदम फूल जाएंगे. अब इन्हें फाड़कर इनके बीज निकाल दें.
- सभी मसालों को पीस लें.
- फिर एक बर्तन में छुहारे के टुकड़े और पिसा हुआ मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि मसाला छुहारे में बढ़िया तरीके से मिक्स हो जाए.
(गोभी गाजर का खट्टा-मीठा अचार)
- अचार को बर्नी में भर दें. फिर ऊपर 2-3 नींबू का रस डालें. याद रखें इस अचार में तेल और सिरके का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.
- बर्नी का ढक्कन न लगाकर इस पर एक सूती कपड़े से बांध दें.
(ये है खट्टा-मीठा टमाटर प्याज का अचार )
- अचार वाली इस बर्नी को 4-5 दिन तक धूप में रखने के बाद छुहारे का अचार तैयार हो जाएगा.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (9 ratings)
4.1 avg from 9 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है ये खास अचार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे छुहारे 500 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम, पीपल 50 ग्राम, तेजपत्ता 4-5 (ऑप्शनल), सोंठ 50 ग्राम, जीरा 50 ग्राम, शाहजीरा 50 ग्राम, काला नमक 150 बड़ा चम्मच, चीनी 250 ग्राम, नींबू का रस 300 मिली लीटर, अचार रखने की बर्नी, सौंफ एक बड़ा चम्मच, नींबू 2-3 और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes