गोभी पराठा बनाने की विधि

गोभी पराठा बनाने की विधि

गर्मागर्म भरवां पराठे हर कोई पसंद करता है. आप तरह-तरह की फिलिंग से कई स्वाद चख सकते हैं. फिलहाल बनाएं गोभी के टेस्टी पराठे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 250 ग्राम फूलगोभी, बारीक कटा हरा धनिया 2 बड़े चम्मच, कद्दूकस किया एक चम्मच अदरक
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च, आधे नींबू का रस
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, घी या मक्खन

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा छान लें. फिर इसमें थोड़ा नमक मिलाकर पानी से आटा गूंद लें. इसे ठीक रखें, न यह सख्त हो और न ही नर्म.
- अब पराठे के लिए भरावन तैयार करने के लिए फूलगोभी को गर्म पानी से अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लें.
- हल्के हाथ से दबाते हुए फूलगोभी का पानी निकाल दें. ऐसा करने से बेलते समय पराठा बेलन और चकले से चिपकेगा नहीं. (बीकानेरी दाल पराठा)
- फिर फूलगोभी में हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, नमक और नींबू रस डालकर सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें. (मूंग दाल का पराठा)
- पराठे के लिए फूलगोभी का मिक्सचर तैयार करके, गैस पर नॉन स्टिक तवा गर्म करने रख दें. (पुदीना-लहसुन पराठा)
- इसके बाद आटे में से पराठा बनाने के लिए थोड़ा भाग निकालें, इसकी लोई बनाकर छोटी पूरी बेलें, फिर हल्का घी या मक्खन लगाकर भरावन के लिए तैयार मिश्रण पूरी के बीच में रखकर पूरी के चारों कोने बंद करके लोई बनाकर पराठा बेल लें. (पापड़ पराठा)
- अब गर्म तवे पर थोड़ा घी या मक्खन डालकर, इस पर परांठा डालकर सेकें. फिर दूसरी तरफ भी घी या मक्खन लगाकर तवे पर पराठा पलटकर दोनों तरफ से सेंक लें.
- इसी तरह सभी गोभी के पराठे बनाकर चटनी, अचार या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (394 ratings)
4.2 avg from 394 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गोभी पराठा बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes