ऐसे बनती है नारियल की टेस्टी चटनी

ऐसे बनती है नारियल की टेस्टी चटनी

साउथ इंडियन खाना जैसे डोसा, इडली, उतपम के साथ अगर नारियल की चटनी न हो, तो साउथ इंडियन खाने का स्वाद फीका है. आखिर क्यों किसी स्वाद को फीका पड़ने दें, चलिए सीखते हैं नारियल की चटनी बनाना.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप नारियल के टुकड़े, मूंगफली आधा कप
  • स्वादानुसार नमक, एक से दो हरी मिर्च, कटा हुआ हरा धनिया, सरसों या राई आधी छोटी चम्मच, सूखी साबुत लाल मिर्च, करी पत्ते 4 से 6, तड़के के लिए घी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- मीडियम आंच में एक कढ़ाई में आधा छोटी चम्मच घी डालकर गरम करें.
- घी के गरम होने के बाद मूंगफली डालकर 6 से 7 मिनट तक भून लें और आंच बंद कर दें.
- अब मिक्सर में भुनी मूंगफली, हरा धनिया, हरी मिर्च, नारियल के टुकड़े और पानी डालकर पीस लें. 
- चटनी को एक कटोरी में निकालकर नमक मिलाएं.
- तड़के के लिए मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करें.
- घी के गरम होते ही सरसों या राई डालें.
- राई के चटकते ही साबुत लाल मिर्च, करी पत्ते डालकर कुछ देर भूनें.
- अब नारियल-मूंगफली के पेस्ट को तड़के में डाल दें.
- तैयार है नारियल की चटनी. पसंदीदा साउथ इंडियन डिश के साथ खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (1159 ratings)
4.3 avg from 1159 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनती है नारियल की टेस्टी चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप नारियल के टुकड़े, मूंगफली आधा कप और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes